LatestNewsNews postझारखण्डराजनीतिसरायकेला

झारखंड की सबसे चर्चित विधानसभा सरायकेला से उम्मीदवार होंगे प्रेम मार्डी, जयराम महतो ने 6 उम्मीदवारों की जारी की सूची

 

धनबाद के सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सुप्रीमो जयराम कुमार महतो ने छे विधानसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। डुमरी से जयराम कुमार महतो खुद चुनावी मैदान में होंगे वहीं जमुआ विधानसभा से रोहित कुमार दास को टिकट दिया गया है राजमहल विधानसभा से मोतीलाल सरकार चुनावी समर में होंगे तमाड़ की बात की जाए तो दमयंती मुंडा को उम्मीदवार घोषणा की गई है

झारखंड के सबसे चर्चित और हॉट सीट माने जाने वाले सरायकेला विधानसभा मैं झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की ओर से उम्मीदवार होंगे प्रेम मार्डी उनकी सीधी टक्कर कोल्हान के टाइगर माने जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से होगी वही छतरपुर विधानसभा की बात की जाए तो वहां से प्रीति राज को टिकट दिया गया है

बता दे की माता शक्ति की नवरात्रि के तुरंत बाद आदर्श आचार संहिता लगने की पूरी उम्मीद है ऐसे में जयराम महतो ने उम्मीदवारों की घोषणा करके एक तरह से उम्मीदवारों को राहत दे दी है।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *