बुधराम उरांव ने झामुमो में की वापसी
चक्रधरपुर : भाजपा नेता बुधराम उरांव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सिंहभूम की सांसद जोबा माझी और झामुमो पार्टी में आस्था और विश्वास जताते हुए पार्टी में वापसी की है।

सांसद जोबा माझी ने बुधराम उरांव को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। मालूम हो की वर्ष 2004 में बुधराम उरांव ने झामुमो (डी) के टिकट पर चक्रधरपुर से विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। जोबा माझी ने टिकट देकर उन्हें उम्मीदवार बनाया था। झामुमो में वापसी करते हुए बुधराम उरांव ने सांसद जोबा माझी के प्रति आभार जताया है। बुधराम उरांव ने अपने समर्थकों से अपील करते हुए चक्रधरपुर से पार्टी प्रत्याशी सुखराम उरांव और मनोहरपुर से जगत माझी की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। साथ ही कहा भाजपा और आजसू की सांप्रदायिक, विभाजनकारी और पूंजीवादी, आदिवासी विरोधी मानसिकता की नीति को नेस्तनाबूद करें।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


