LatestNewsNews postझारखण्डधर्मसरायकेला

राजनगर के शोभापुर-जोजोसाई में कुनामी सोहराय पर्व पर बैलों को खूंटाव का हुआ आयोजन

दो दिवसीय फूटबॉल प्रतियोगिता भी आयोजित 

 

राजनगर प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी राजनगर प्रखंड क्षेत्र के शोभापुर टोला जोजोसाई में कुनामी(पूर्णिमा) सोहराय  के अवसर पर देश बंदना पर्व (दिशोम सोहराय ) धूमधाम से मनाया गया।ज्ञात हो कि सोहराय पर्व के बाद की पूर्णिमा को कई जगह दिशोम सोहराय मनाया जाता है। जिसमें आसपास एवं विभिन्न गावों के लोग एक जगह एकत्रित होकर सोहराय पर्व मनाते हैं।

इस अवसर पर दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 48 टीमों ने भाग लिया। जिसमें विजेता टीम तारश एफसी को 50,000 रूपए एवं उपविजेता टीम एफएफसी माको को 35,000 रूपए के नकद राशि से पुरस्कृत किया गया। वहीं देश बंदना कार्यक्रम में अलग अलग गांव से कुल 30 बैलों को खूंटाव किया गया। प्रथम से दसवें स्थान पर प्राप्त पशुपालकों पुरस्कार दिया गया। जिसमें पोटका प्रखंड के भुटका गांव के बैल को प्रथम एवं द्वितीय खण्डाडेरा गांव के बैल चुना गया। साथ ही सभी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। तीन दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने में गांव के माझी बाबा अंता टुडू, नायके बाबा लिटा मुर्मू, टिंटीडीह पंचायत के वार्ड सदस्य शेर मोहम्मद एवं कार्यक्रम के सचिव चुनू राम मुर्मू, अध्यक्ष  गोपीशंकर टुडू, कोषाध्यक्ष आकाश मुर्मू, शमशुल हक, शिव चरण टुडू, सुरेश मुर्मू, मादरा मुर्मू, रोहिंदर हंसदा: आदि ने विशेष योगदान रहा।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *