LatestNewsNews postझारखण्डराजनीति

Jharkhand Exit Polls 2024: झारखंड में ‘इंडिया’ की सरकार, Axis माय इंडिया एग्जिट पोल में NDA को 24 से 25 सीटें

Jharkhand Exit Polls 2024: एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में दावा किया गया है कि झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है.

एक्सिस माय इंडिया पोल के मुताबिक इंडिया गठबंधन को 52 से 53 सीटें मिल रही है. वहीं, एनडीए को 24 से 25 और अन्य को 2 से तीन सीटें मिल रही है. एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में एनडीए झारखंड विधानसभा चुनाव हार रही है.

 

एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक 81 विधानसभा सीटों में से

 

इंडिया: 49-59 सीटें

एनडीए: 12-17 सीटें

जेकेएलएम: 1-4 सीटें

अन्य 0-2 सीटें

 

एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक झारखंड में एनडीए चुनाव हार रही है. एक बार फिर प्रदेश में इंडिया की सरकार बनने जा रही है. वहीं, झारखंड में विधानसभा चुनाव में ज्यादातर एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन को बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है.

 

बुधवार को दूसरे दौर का हुआ मतदान

बुधवार को झारखंड में दूसरे और अंतिम चरण में 38 सीट के लिए वोट डाले गए. झारखंड में पहले चरण में 43 सीटों पर 13 नवंबर को मतदान हुआ था. अब 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी. झारखंड में एनडीए और ‘इंडिया’ गठबंधन के बीच मुकाबला है. एनडीएम में आजसू, जनता दल (यूनाइटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) शामिल है, जबकि ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल शामिल है.

 

क्या है अन्य एग्जिट पोल का अनुमान

मैट्रिज के एग्जिट पोल में झरखंड में बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए 42 से 47 सीट हासिल करके अपनी सरकार बनाएगा. वहीं, जेएमएम-कांग्रेस-राजद गठबंधन को 25 से 30 सीटेंही मिलेंगी. पीपुल्स प्लस के सर्वे में भी झारखंड में एनडीए को 44 से 53 सीटें और ‘इंडिया’ गठबंधन को 25 से 37 सीट हासिल हो सकती हैं.

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *