Newsझारखण्डसरायकेला

आदित्यपुर में शौचालय की खुली टंकी में गिरी गाय, 24 घंटे बाद चला पता; पार्षद ने जताई नाराजगी

 

आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या-17 में सेंट्रल पब्लिक स्कूल के समीप शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक गाय के शौचालय की खुली टंकी में गिरने की जानकारी सामने आई। बताया जा रहा है कि गाय शुक्रवार दोपहर से ही टंकी में फंसी हुई थी।

शनिवार को टंकी के अंदर से गाय के लगातार रंभाने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। टंकी में झांकने पर लोगों ने देखा कि एक गाय उसमें फंसी हुई है। इसके बाद तत्काल इसकी जानकारी वार्ड पार्षद नीतू शर्मा को दी गई।

सूचना मिलते ही पार्षद ने नगर निगम के संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को मामले की जानकारी दी और गाय को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीम भेजने का निर्देश दिया। हालांकि, खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू अभियान शुरू नहीं हो पाया था और गाय को बाहर निकालने का इंतजार किया जा रहा था।

घटना को लेकर वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि शौचालय की टंकी को खुला छोड़ना गंभीर लापरवाही है। उन्होंने यह भी कहा कि मवेशी मालिकों को अपने पशुओं की निगरानी करनी चाहिए।

पार्षद ने मामले की जांच कराने और लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर कार्रवाई करने की बात कही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी खुले और असुरक्षित शौचालय टैंकों को लेकर चिंता जताई है।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया