दलभंगा में वकास्त मुंडारी खूंटकट्टी रक्षा एवं विकास समिति ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

मंगलवार को “वकास्त मुंडारी खूंटकट्टी रक्षा एवं विकास समिति 39 मौजा दलभंगा की ओर से धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 126 वीं पुण्यतिथि मनाई। समिति के सदस्यों ने बिरसा चौक दलभंगा में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। समिति के अध्यक्ष मान सिंह मुंडा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा छोटनगपुर क्षेत्र में 1900 के दशक में अंग्रेजों से लोहा लिया था। जिसके बदौलत सीएनटी एक्ट 1908 बना। इस कानून को सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है। खूंटकट्टी क्षेत्र में सफेद पत्थर की अवैध तस्करी चल रही है, जो आने वाले समय में गलत संदेश जाएगा। इसके लिए गांव-गांव में जागरूकता करने की जरूरत है। रुगुडीह पंचायत के मुखिया करम सिंह मुंडा ने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन और शहादत भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी समाज के साहस और उनके जल-जंगल-जमीन के लिए किए गए बलिदान का प्रतीक है। आदिवासी समाज के लोग आज भी उन्हें भगवान की तरह पूजा करते हैं। मौके पर समिति के सचिव लखीराम मुंडा, बैकुंठ सिंह मुंडा,पूर्व सचिव धर्मेन्द्र कुमार मुंडा,मदन सिंह मुंडा,अर्जुन बेसरा,गुरुवा सिंह मुंडा,गोविंद हेंब्रम,आकाश हेंब्रम आदि उपस्थित थे।



