Newsझारखण्ड

गोटाई व बींज में नशामुक्त भारत अभियान के तहत लोगों को किया गया जागरूक, दिलाई गई शपथ

चाईबासा/Ajay Kumar :- खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत भोया पंचायत के गोटाई व बींज गांव में ग्राम सभा आयोजित कर नशामुक्त भारत अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया गया। ग्राम सभा में गांव के ग्रामीणों को धूम्रपान,तंबाकू, गुटखा एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई।

 

पंचायत के मुखिया दोनों उर्फ राकेश बांसिंह ने लोगों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ परिवार और समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए हानिकारक है। एक विकसित भारत के निर्माण के लिए नशा मुक्त समाज का होना आवश्यक है। इस दौरान सभी से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की गई। इस दौरान ग्रामीणों को नशा सेवन से होने वाली शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक हानियों के बारे में बताया गया।

वहीं अंत में ग्रामीणों को शपथ दिलाई गई। मौके पर पंचायत के उप मुखिया सिदिऊ हाईबुरू, बींज गांव के मुंडा धनुर्जय हाईबुरू, गोटाई गांव के मुंडा जगमोहन हाईबुरू,मानकी लेयांगी,सोनाराम कुम्हार,मधु हाईबुरू,सिद्धेश्वर हाईबुरू,सुनीता लेयांगी,मानकी हाईबुरू समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Share this news