Newsझारखण्डसरायकेला

विधायक सविता महतो ने ईचागढ़ में छह सड़क योजनाओं का किया शिलान्यास

 

 

10.44 करोड़ की लागत से ईचागढ़ में 17 किलोमीटर सुधरेगी सड़क व्यवस्था

 

 ईचागढ़ : मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र में स्वीकृत छह महत्वपूर्ण सड़कों का शिलान्यास रविवार को विधायक सविता महतो ने विधिवत शिलापट्ट का अनावरण कर किया। इन सड़कों का निर्माण कुल 17 किलोमीटर की दूरी में 10 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।योजना के तहत रुगड़ी बाजार से कुटाम तक 2.40 किलोमीटर सड़क का निर्माण 143.23 लाख रुपये, टीकर से नदीसाई तक 3.20 किलोमीटर 221.938 लाख रुपये, चीपड़ी हाई स्कूल से चुनीडीह भाया सलगाडीह तक 3.20 किलोमीटर 195.796 लाख रुपये, लेपाटांड़ से कुंदरीलौंग तक 4.10 किलोमीटर 226.752 लाख रुपये, बांधडीह काड़का से पुरानडीह तक 2.32 किलोमीटर 137.674 लाख रुपये तथा तामारी से अतारग्राम तक 1.87 किलोमीटर सड़क का निर्माण 118.702 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक सविता महतो ने कहा कि ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया गया है। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने संवेदक को सड़क निर्माण कार्य निर्धारित समय पर पूरा करने के साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। मौके पर विभाग के एई अजय राम, जेई दिनेश महतो, वरिष्ठ झामुमो नेता गुप्तेश्वर महतो, प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव, सचिव अमित सिन्हा, अभय यादव, सुरजन स्वासी, अघोर महतो, पशुपति बागची, किशुन किस्कू, मधु गोप, विजय कृष्ण महतो, प्रताप महतो, हरेन महतो, शशांक शेखर महतो, भास्कर महतो, झरे महतो, सूरज हेंब्रम, कार्तिक मांझी, भोला कुम्हार, कांत उरांव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Share this news