झारखण्ड

झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: CEIR से 817 गुम मोबाइल बरामद, असली मालिकों को लौटाए

रांची: झारखंड पुलिस ने गुम और खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को राज्य के विभिन्न जिलों में 817 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे। पुलिस मुख्यालय के मीडिया सेल के अनुसार, मोबाइल फोन की ट्रेसिंग के लिए केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर यानी CEIR पोर्टल का इस्तेमाल किया गया।

 

पुलिस के मुताबिक, CEIR पोर्टल के जरिए राज्य के अलग-अलग जिलों से गुम और खोए मोबाइल फोन की जानकारी जुटाकर उनकी तकनीकी तरीके से तलाश की जा रही है। इसी अभियान के तहत 25 अगस्त को कुल 817 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को उपलब्ध कराए गए।

 

मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों में खुशी देखने को मिली। पुलिस का कहना है कि मोबाइल फोन की बरामदगी से लोगों को आर्थिक नुकसान से राहत मिलने के साथ ही पुलिस के प्रति उनका भरोसा भी मजबूत हो रहा है।

 

जिला-वार आंकड़ों की बात करें तो सबसे ज्यादा 128 मोबाइल सिमडेगा, जबकि 106 साहेबगंज और 100 मोबाइल रांची में उनके धारकों को लौटाए गए। इसके अलावा खूंटी में 53, गढ़वा में 57, रामगढ़ में 59, बोकारो में 78, जामताड़ा में 37, चाईबासा में 33, जमशेदपुर में 28 और धनबाद में 29 मोबाइल वापस किए गए।

 

वहीं गुमला में 24, लोहरदगा में 14, लातेहार में 24, हजारीबाग में 7, चतरा में 18, गोड्डा में 18 और सरायकेला में 4 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे गए।

 

झारखंड पुलिस के अनुसार, CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल फोन की ट्रेसिंग और बरामदगी की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। पुलिस का लक्ष्य अधिक से अधिक गुम और खोए हुए मोबाइल फोन का पता लगाकर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाना है।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया