JamshedpurNewsझारखण्ड

टाकू ने कुलपति महोदया का किया आभार

 

 

वर्ष 2008 में नियुक्त शिक्षकों का 14 वर्षों से लंबित Assistant Professor stage 1 से stage 2 में पहली पदोन्नति को लेकर कोल्हान विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (टाकू) का एक प्रतिनिधिमंडल आज माननीया कुलपति महोदया से मिला और आभार प्रकट किया।

 

टाकू अध्यक्ष प्रो0 इंदल पासवान ने कुलपति महोदया से कहा कि लंबे इन्तजार के बाद पहली पदोन्नति से शिक्षकों में काफी हर्ष है और शिक्षकों को जल्द से जल्द पदोन्नति का लाभ मिले इसके लिए विश्वविद्यालय द्वारा किये गए प्रयासों के लिए कोल्हान विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षक विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति आभार प्रकट करता है।

 

कुलपति महोदया ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि तकनीकी कारणों से जिन शिक्षकों का पदोन्नति होकर नहीं आया है उनके लिए भी विश्वविद्यालय द्वारा JPSC से लगातार संपर्क कर प्रयास किया जा रहा हैं।

 

टाकू महासचिव डॉ अशोक कुमार रवानी ने 2020 एवं उसके बाद योगदान देने वाले शिक्षक जिनकी सेवा अवधि 4/5/6 वर्ष पूरी हो गयी है, उनके पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर अपनी बात रखी। इस पर बताया गया कि UGC नियमावली के तहत APAR प्रारूप तैयार कर लिया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी करके नए शिक्षकों से पदोन्नति आवेदन जल्द आमंत्रित किया जाएगा।

 

प्रतिनिधिमंडल ने कुलसचिव डॉ० रंजीत कुमार कर्ण एवं वित्त पदाधिकारी डॉ० संजय कुमार सिंह को भी गुलदस्ता देकर उनका धन्यवाद किया।

 

टाकू प्रतिनिधिमंडल में निम्नलिखित शामिल थे

अध्यक्ष- *प्रो० इंदल पासवान*, उपाध्यक्ष- *डॉ संगीता बिरुआ*, उपाध्यक्ष- *डॉ शोभित रंजन*, सचिव- *डॉ अनिल चंद्र पाठक*, महासचिव- *डॉ अशोक कुमार रवानी*, जोनल सचिव- *डॉ बसंत शुभंकर* के अलावा डॉ प्रभात कुमार सिंह, डॉ बालाकॄष्ण बेहेरा आदि शिक्षक उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *