Newsझारखण्ड

धालभूमगढ़ में रक्तदान शिविर का आयोजन, 3 महिलाओं समेत 19 लोगों ने किया रक्तदान

 

 

राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत आयोजित शिविर का विधायक प्रतिनिधि अर्जुन हांसदा ने किया उद्घाटन, रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित

 

धालभूमगढ़ : झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के अवसर पर बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धालभूमगढ़ में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि अर्जुन हांसदा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

 

इस अवसर पर अर्जुन हांसदा ने कहा कि नियमित रक्तदान स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। रक्तदान करने से शरीर पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है। समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान के प्रति जागरूक होना चाहिए।

 

वहीं, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गोपीनाथ महाली ने कहा कि नियमित रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में मदद मिलती है। एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों से दूर रहने और स्वेच्छा से आगे आने की अपील की।

 

शिविर में तीन महिलाओं सहित कुल 19 लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

डॉ. महाली ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए 24 घंटे तत्पर है। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया।

 

शिविर को सफल बनाने में प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक अभय कुमार सिंह, प्रखंड लेखा प्रबंधक गोपीनाथ दास, विनय कृष्णा प्रामाणिक, प्रबीर कुमार मंडल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धालभूमगढ़ के पदाधिकारियों, सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों, कर्मचारियों तथा ब्लड बैंक के पदाधिकारियों एवं कर्मियों का सराहनी

य योगदान रहा।

Share this news